जिंदगी यूँ चल तो रही है

बहोत ज्यादा डगमगाते हुए
संभल तो रही है
ज़िन्दगी यूँ चल तो रही है

रास्ते जाने अनजान ही सही
बदल तो रही है
ज़िन्दगी यूँ चल तो रही है

हज़ारों ख्वाहिशें पूरी ना हुई
नई पल तो रही है
ज़िन्दगी यूँ चल तो रही है

दुख है, दर्द है, तकलीफ़े भी है
खुशियाँ मचल तो रही है
ज़िन्दगी यूँ चल तो रही है

मेरे जैसो की कमी नहीं है यहाँ
बात ये खल तो रही है
ज़िन्दगी यूँ चल तो रही है

रोज़ नई सी आश लिए होता हूँ
मगर बकवास चल तो रही है
ज़िन्दगी यूँ चल तो रही है |

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रपिता / सिर्फ गांधी

रिक्शावाला

वैज्ञानिक - श्री नबी नारायण जी